जबरदस्त रंग में नजर आएगा Auto Expo 2020
टर नोएडा: गाड़ियों का शौक रखने वालों के लिए देश का सबसे बड़ा ऑटो शो ‘Auto Expo 2020’ एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है, और इसकी तारीख का ऐलान भी हो गया है। जीहां इस बार ऑटो एक्सपो 2020 हमेशा की तरह ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। इससे पहले भी ऑटो एक्सपो साल 2018 और 2016 में भी यहीं हुआ था। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 5 से लेकर 12 फरवरी तक आयोजित होने वाला इंडिया ऑटो एक्सपो एक बार फिर जबरदस्त रंग में नजर आएगा। पिछली बार एक्सपो से गायब रहीं फॉक्सवैगन, स्कोडा जैसी ऑटो कंपनियां प्रदर्शनी में भविष्य के वाहनों को उतारेंगी। वहीं, चीन की एफएडब्ल्यू और ग्रेटवॉल मोटर्स समेत करीब 7 बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां पहली बार अपने वाहनों को प्रदर्शित करेंगी। भारतीय ऑटोबाजार में Kia Motors (किआ मोटर्स) अपनी दूसरी कार पेश करने जा रही है। Kia Motors की पहली SUV कार Seltos को भारत में खूब पसंद किया गया। Seltos मिड साइज SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट की कार है। कंपनी ने Seltos की कामयाबी के बाद अब MPV (मल्टीपर्पज व्हीकल) सेगमेंट में अपनी नई कार Carnival उतार रही है। ऑटो एक्सपो 2020 के पहले दिन यानी 5 फरवरी को Kia Carnival MPV को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि आम लोग इस ऑटो एक्सपो में 7 फरवरी को जा पाएंगे। जिसके बाद वे इस गाड़ी को देख सकते हैं।वर्ष 2018 में ऑटो एक्सपो से कई बड़ी कंपनियों ने मुंह मोड़ लिया था। इनमें फॉक्सवैगन, स्कोडा जैसी शामिल थीं। इस बार इन बड़ी कंपनियों ने 2020 इंडिया ऑटो एक्सपो के लिए हामी भर दी है। दोनों ही कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ हाईब्रिड और पेट्रोल इंजन वाले बीएस-6 वाहनों को भी उतारेंगी। वहीं, जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार आईडी 3 हैचबैक लांच कर सकती है। जबकि, चेक रिपब्लिक कंपनी स्कोडा ऑटो हाईब्रिड कारों पर बड़ी तेजी से कार्य कर रही है। 2025 तक कंपनी 5 इलेक्ट्रिक कारों को लांच करने की तैयारी में है। इस बार इंडिया ऑटो एक्सपो में इनमें से कुछ हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के मॉडल्स का ‘शो’ कर सकती है।