महिला अपराध के विरुद्ध कार्यशाला आयोजन ।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस आयुक्त आडिटोरियम सेक्टर 108 नोएडा गौतमबुद्धनगर में महिलाओं से संबन्धित अपराधों के रोकथाम के लिए जनपद के समस्त थानों, तहसील मुख्यालयों पर शक्ति मोबाइल्स के गठन तथा महिलाओं से संबन्धित अपराधों में संलिप्त पाये गये अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही, बच्चों की देख-रेख संरक्षण अधिनियम् पोक्सो, जे0जे0एक्ट, घेरेलू हिंसा, दहेज, आदि विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में उक्त के अतिरिक्त महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं से संबन्धित जानकारी दी गयी। इस कार्यशाला में प्रशासनिक अधिकारियों में वृंदा शुक्ला पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा, के.सी. विमानी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, अतुल कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, जितेन्द्र मौर्या विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, विभा त्रिपाठी संरक्षण अधिकारी, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी, तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।