Posts

Showing posts from January 9, 2022

भाजपा के विधायकों ने छोडी पार्टी , विपक्षियों का थामा हाथ ।

Image
वर्तमान सत्ता न्यूज । 11Jan 2022 ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) की विधिवत घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेताओं में भगदड़ मच गई है। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के खेमे में जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री व प्रदेश के मौर्य समाज में सर्वमान्य नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भी भारतीय जनता पार्टी को टाटा बाय बाय कह दिया है। इस बार छोटे दल तय करेंगे हार-जीत के नतीजेआज सुबह ही उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र (Resignation Letter) देकर भाजपा छोड़ दी है। भाजपा छोड़ने के बाद श्री मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बदायूं जिले के विधायक आरके शर्मा ने भी भाजपा छोड़ दी थी। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के साथ भाजपा छोड़ने वालों में शाहजहांपुर से विधायक रोशनलाल भी शामिल है। इतना ही नहीं उनके खास माने जाने वाले अनिल मौर्य ने भी भाजपा छोड़ दी है। भाजपा में शुरू हुई यह भगदड़ अगले कुछ दिनों में और तेज होगी। इ...